aajtaktimes

चुनाव मतगणना के साथ समाप्त हुआ गुणा-गणित व अटकलों का माहौल

जौनपुर। ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिये हुये चुनाव के परिणाम की घोषणा रविवार हो गयी जिसके साथ ही पिछले काफी दिनों से गुणा-गणित एवं अटकलों का माहौल शांत हो गया। जनपद के सभी 21 विकास खण्ड मुख्यालयों सहित उससे सम्बन्धित स्थलों पर सुबह 7 बजे से शुरू हुई मतगणना सायं साढ़े 4 बजे समाप्त हो गयी जहां जीते प्रत्याशियों को आरओ द्वारा जीत का प्रमाण पत्र दिया गया। मालूम हो कि जनपद में कुल 1773 ग्राम पंचायतों में प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य पद पर चुनाव हुआ जिनमें से 3 को छोड़कर सभी का परिणाम घोषित कर दिया गया। 3 प्रत्याशी पहले ही निर्विरोध चुन लिये गये थे जिन्हें बुलाकर प्रमाण पत्र दिया गया। 4 चरणों में हुये इस चुनाव में प्रधान पद के लिये 13710 और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिये 19121 प्रत्याशी मैदान में थे। सुरक्षा की दृष्टि से सभी ब्लाक मुख्यालयों पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था जहां प्रशासनिक अधिकारी भी तैनात रहे जबकि जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी एवं आरक्षी अधीक्षक राजू बाबू सिंह सहित प्रेक्षक चक्रमण करते नजर आये।

Related

UP 4108684966288200826

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item