aajtaktimes

एक दिवसीय धर्म सभा एवं संत सम्मेलन का भव्य आयोजन शाहगंज में 20 दिस. को


वीरांगना साध्वी सरस्वती व हिन्दू हृदय सम्राट आदित्यनाथ का हो रहा आगमन
 जौनपुर। धर्म सभा एवं संत सम्मेलन समिति शाहगंज इकाई द्वारा 20 दिसम्बर दिन रविवार को प्रातः 11 बजे से शाहगंज नगर के ऐतिहासिक रामलीला मैदान पर एक दिवसीय धर्मसभा एवं संत सम्मेलन का भव्य आयोजन सुनिश्चित किया गया है। उक्त सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में मध्य प्रदेश की वीरांगना साध्वी सरस्वती जी का प्रथम आगमन हो रहा है जहां आशीर्वाद देने के लिये मुख्य अतिथि के रूप में हिन्दू हृदय सम्राट महंथ योगी आदित्यनाथ जी महाराज (गोरक्षापीठ पीठाधीश्वर/सासंद गोरखपुर) आ रहे हैं। इस आशय की जानकारी देते हुये कार्यक्रम संयोजक भुवनेश्वर मोदनवाल ने बताया कि उक्त सम्मेलन श्री श्री 1008 महंथ मौनी रामलाल दास जी महाराज महामण्डलेश्वर दुर्वासा की सानिध्य में सम्पन्न होगा। समिति के अध्यक्ष श्रीश अग्रहरि ने जनपद के समस्त हिन्दू विचारधारा के लोगों से उक्त अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील किया है। पदाधिकारीद्वय ने बताया कि उक्त सम्मेलन को सफल बनाने के लिये संरक्षक गोपी जी महाराज, प्रबंधक भोला सिंह, राधेमोहन अग्रवाल, अखिलेश आचार्य, शिवकुमार अग्रहरि, रामजी चौरसिया एडवोकेट के अलावा हिमांशु यादव, श्रीश मोदनवाल, सुशील सेठ, अजेन्द्र अग्रहरि, विरेन्द्र जायसवाल, राम अवतार अग्रहरि सहित अन्य लोग लगे हुये हैं।

Related

UP 7488792124782458988

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item