धर्म रक्षा सम्मेलन की सफलता के लिये कार्यकर्ताओं ने किया सम्पर्क
https://husainijnp.blogspot.com/2015/12/blog-post_907.html
जौनपुर। शाहगंज नगर के रामलीला मैदान पर 20 दिसम्बर को आयोजित एक दिवसीय धर्म रक्षा एवं संत सम्मेलन को लेकर आयोजन समिति जी-जान से जुट गया है। साथ ही कार्यकर्ता भी टीम बनाकर लोगों से सम्पर्क करके उक्त आयोजन को सफल बनाने की अपील कर रहे हैं। इसी क्रम में आयोजन समिति के कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर प्रचार-प्रसार करते हुये लोगों से सम्पर्क किया। गाजे-बाजे के साथ निकले कार्यकर्ता जहां आगे-आगे पैदल चलकर कार्यक्रम की सफलता की अपील कर रहे थे, वहीं पीछे चल रहे वाहन पर लगे ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से प्रचार हो रहा था। सम्पर्क अभियान में आयोजन समिति के श्रीश अग्रहरि, भुवनेश्वर मोदनवाल, हिमांशु यादव, अजेन्द्र अग्रहरि, सुशील सेठ, राम अवतार अग्रहरि, वीरेन्द्र जायसवाल, सर्वेश जायसवाल, अर्पित जायसवाल, धीरज पाटिल, उमेश अग्रहरि, सुनील कुमार के अलावा तमाम पदाधिकारी और सदस्य शामिल रहे।

