aajtaktimes

राज कालेज के सभी पर्चे वैध घोषित, 22 को है नाम वापसी

जौनपुर। राजा श्रीकृष्ण दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय मे छात्रसंघ चुनाव सत्र 2015-16 के नामांकन पत्रों की जांच चुनाव अधिकारी डा. मयानन्द उपाध्याय की देख-रेख में हुई जहां सभी पर्चों की जांच हुई जिसमें सभी पर्चे वैध पाये गये। ऐसे में अध्यक्ष पद हेतु राजेश मौर्य, पवन प्रजापति, महेश यादव, प्रभाकर निषाद, रमन यादव, प्रवीण कुमार, संदीप मिश्रा, उपाध्यक्ष पद हेतु बृजेश यादव, शनि मौर्य, आर्यन प्रजापति, महामंत्री पद हेतु विशाल मौर्या, रमेश मौर्य, अजीत यादव, पुस्तकालय मंत्री हेतु विपि़न मौर्य, शुभम सेठ, कला संकाय प्रतिनिधि हेतु सुमन्त मौर्या, विज्ञान संकाय प्रतिनिधि पद हेतु कुलदीप यादव, हरिश्चन्द्र तिवारी व शिक्षा संकाय प्रतिनिधि हेतु अनिल सोनकर चुनाव मैदान हैं। चुनाव अधिकारी ने बताया कि नाम वापसी व सूची प्रकाशन 22 दिसम्बर को होगा। इस अवसर पर मुख्य अनुशास्ता डा. विष्णु चन्द्र त्रिपाठी, चुनाव संचालन समिति के सदस्य डा. आरके अस्थाना, डा. अवधेष द्विवेदी, डा. ज्योत्सना श्रीवास्तव, डा. अभय प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।

Related

UP 6284325187430687181

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item