aajtaktimes

‘मीडिया पर बाजारवाद का गहराता संकट’ विषयक गोष्ठी आयोजित

जौनपुर। राजा श्रीकृष्ण दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय के जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग द्वारा सोमवार को “मीडिया पर बाजारवाद का गहराता संकट“ विषय पर सेमिनार आयोजित हुआ जहां मुख्य वक्ता डा. दयानन्द उपाध्याय असिस्टेंट प्रोफेसर पत्रकारिता विभाग मोहम्मद हसन पीजी कालेज ने कहा कि मीडिया पर बाजारवाद का संकट गहराता जा रहा है। मीडिया पूरी तरह से पूंजीपतियों के हाथ में जकड़े हुये हैं। वे जैसा चाहते हैं, मीडिया उसी अनुरूप कार्य करती है। समाचार एवं विज्ञापन के अनुपात की भी अनदेखी हो रही है। पत्रकारिता के आचार संहिता का उल्लंघन करते हुये सनसनीखेज खबरें, अश्लील विज्ञापन व पार्टी विशेष से जुड़ी नीतियों को तव्वजो देते हैं। खबरों में निष्पक्षता व विज्ञापन में सादगी कहीं से भी नहीं दिखती। लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ मीडिया अपने कार्यों व दायित्वों को सामाजिक परिप्रेक्ष्य में रखकर करना चाहिये। मीडिया टीआरपी बढ़ाने के चक्कर में मनमानी खबर प्रसारित करती है। उदाहरण स्वरूप भारतरत्न प्राप्त पूर्व राष्ट्रपति डा. एपीजे अब्दुल कलाम के अन्तिम संस्कार का अल्प समय तक प्रसारण किया जबकि आतंकवादी याकूब मेमन की फांसी को अधिक समय तक प्रसारित किया गया। व्याख्यान में छात्र व छात्रओं ने डा. उपाध्याय से प्रश्नोत्तर कर संवाद स्थपित किया। इस अवसर पर डा. मनोज वत्स, डा. श्याम सुन्दर उपाध्याय, डा. संतोष पाण्डेय, डा. अतुल श्रीवास्तव, डा. चन्द्राम्बुज कश्यप, सुभाष चन्द्र मौर्य भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अन्त में विभागाध्यक्ष डा. सुधाकर शुक्ला ने आये हुये सभी लोगों के प्रति धन्यवाद किया।

Related

UP 4887709687924752987

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item