aajtaktimes

निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर आयोजित, 235 लोग हुये लाभान्वित

जौनपुर। टण्डन डेंटल क्लीनिक एवं डाइग्नोस्टिक सेण्टर रासमण्डल की ओर से डा. अमृता टण्डन व डा. सुधांशु टण्डन ने निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जहां मुख एवं दंत रोग विशेषज्ञ डा. अमृता टण्डन ने 235 मरीजों के दांतों का परीक्षण करते हुये देखभाल करने की बारी बताया। साथ ही कहा कि प्रतिदिन दो बार ब्र्रश किया जाय। दांतों को पीलेपन से बचायें। मुलायम ब्रश का इस्तेमाल किया जाय। अधिक ठण्डी व मीठी चीजें खाने से परहेज करें। इसी क्रम में डा. अमृता टण्डन ने बताया कि दांतों की सफाई रखना हमारी दिनचर्या का विशेष हिस्सा है। इनको साफ रखने के लिये प्रतिदिन ब्रश करना जरुरी है। डा. सुधांशु टण्डन ने यह बताया कि टण्डन डेन्टल क्लीनिक एवं डाइग्नोस्टिक सेटर रासमण्डल समय-समय पर शरीर के सभी प्रकार के रोगों की जांच एवं उपचार हेतु शिविर लगाता रहता है। मरीजों को इस सेवा का लाभ लेना है और अपनी सभी बीमारियों से छुटकारा पाना है। शिविर में जांच के साथ दवाइयां भी निःशुल्क दी जाती है। इस अवसर पर आईडेम हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड द्वारा मरीजों को टूथपेस्ट निःशुल्क बांटे गये। शिविर में डा. अमृता टण्डन के अतिरिक्त डा. सुधांशु टण्डन, आलोक पाण्डेय, रामसुख पाण्डेय, प्रदीप सिंह, नवीन सिंह, अखिलेश श्रीवास्तव, श्याम वर्मा अली, आसिफ खान, मोनिका विश्वकर्मा आदि ने अपना योगदान दिया।

Related

UP 5054976064084328846

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item