aajtaktimes

शिवानी गौरव स्मृति दिवस पर ब्राह्मणों को वस्त्रदान व असहायों को दिया गया कम्बल

मानस पाठ से शुरू हुआ कार्यक्रम, अतिथियों ने किया ‘विधिक चेतना’ पत्रिका का विमोचन
    जौनपुर। शिवानी गौरव लॉ कालेज भारती नगर में सोमवार को शिवानी गौरव स्मृति दिवस का आयोजन हुआ जहां सर्वप्रथम शिवानी गौरव के चित्र पर उपस्थित लोगों ने पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि दिया। टीडीपीजी कालेज के पूर्व प्राचार्य राधेश्याम सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मानस मर्मज्ञ डा. आरपी ओझा ने मानस पाठ किया गया जिसके बाद ब्राह्मणों को वस्त्रदान एवं असहायों को कम्बल दान किया गया। इसी क्रम में संस्था में अध्ययनरत मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल व प्रशस्ति पत्र दिया गया। तत्पश्चात् शिवानी गौरव मेमोरियल लॉ कालेज द्वारा ‘विधिक चेतना’ पत्रिका का लोकार्पण उपस्थित मंचासीन अतिथियों ने किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि पूर्व सांसद कमला प्रसाद सिंह ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुये संवेदना व्यक्त किया। इसके अलावा पूर्व सांसद विद्यासागर सोनकर, वरिष्ठ अधिवक्ता आदित्य मिश्र, प्रबंधक अशोक सिंह, अशोक मिश्र, बंशलोचन सिंह, डा. तेज बहादुर सिंह, डा. एसके सिंह, मोती लाल बिन्द, आफताब अहमद, साजिद हमीद, प्रो. देवेश उपाध्याय, अखिलेश श्रीवास्तव, डा. कविता राय, डा. जंग बहादुर यादव सहित अन्य लोगों ने अपना विचार करते हुये श्रद्धांजलि अर्पित किया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पं. चन्द्रेश मिश्र एवं लोगों के प्रति धन्यवाद कार्यक्रम आयोजक इन्द्रभुवन सिंह ने ज्ञापित किया। इस अवसर पर एसपी सिंह, सत्येन्द्र सिंह, सर्वेश सिंह, शक्ति सिंह, सुबाष सिंह, गौरीशंकर सिंह सहित सैकड़ों उपस्थित रहे।

Related

UP 2474964099414588346

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item