28 दिन की बच्ची बनी हैवान की शिकार, आरोपी फरार
https://husainijnp.blogspot.com/2015/12/28.html
पुलिस अधीक्षक (देहात) पंकज पांडेय ने बताया कि यह घटना शनिवार की है। 28 दिन की इस बच्ची के माता-पिता घटना के दौरान पंचायत चुनाव में वोट डालने गए थे। पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना रविवार को मिली है।
बच्ची के पिता की शिकायत के आधार पर गांव के नमिनो नाम के युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जबकि आरोपी फरार है। बच्ची के पिता ने बताया कि जब मतदान के बाद वे वापस घर लौट रहे तो उन्होंने बच्ची के शरीर से खून बहता देखा। किसी को कुछ समझ नहीं आया तो नजदीकी खुर्जा के सरकारी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने बच्ची की हालत देखते हुए उसे बड़े अस्पताल रेफर कर दिया।
डॉक्टरों की सघन जांच में बच्ची का इलाज चल रहा है, जबकि माता-पिता सदमे में है। गांव और समाज घटना की जानकारी के बाद स्तब्ध है और पुलिस जांच कर रही है।

