aajtaktimes

भूकंप : फिर हिला उत्तर भारत, कई इलाकों में भूकंप के तेज़ झटके, दहशत

दिल्ली और एनसीआर में एक बार फिर भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए हैं।  भूकंप के केंद्र तजाकिस्तान था और इसकी तीव्रता 7.2 थी। भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर अंदर तजाकिस्तान बताया जा रहा है।
राहत की बात ये है कि इसमें किसी नुकसान की खबर नहीं है। भूकंप के झटके आने के बाद दिल्ली मेट्रो की ट्रेनों का संचालन 10 मिनट के लिए रोक दिया गया। पंजाब, राजस्थान, पंजाब, जम्मू और कश्मीर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।  झटके महसूस होते ही लोग पार्क और सड़कों पर निकल आए।
भारत के अलावा पाकिस्तान के कई इलाकों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। गौरतलब है कि पिछले कई महीनों से लगातार भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैँ। लोग हल्के झटके महसूस होते ही दहशत में आ जाते हैं।

Related

World 7216587392421707921

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item