aajtaktimes

असम: बम धमाकों से 'दहला' गुवाहटी का फैंसी बाजार, 2 लोग घायल

गुवाहटी। असम की राजधानी गुवाहटी में शनिवार दोपहर को कम तीव्रता के दो धमाके हुए। धमाके में दो लोगों के घायल होने की खबर आ रही है। टीवी रिपोर्ट्स के मुताबिक धमाका गुवाहटी के फैंसी बाजार में हुआ।
बताया जा रहा है कि धमाका दोपहर को करीब साढ़े तीन बजे हुआ। बम कूड़े के ढेर में पड़े थे। वहीं, दूसरी ओर बम धमाके में घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गुवाहटी पुलिस कमिश्नर मुकेश अग्रवाल ने बताया कि मौके पर पुलिस बल और फॉरेंसिक की टीम पहुंच चुकी है। उन्होंने कहा कि ब्लास्ट के बाद मची भागदौड़ में दो-तीन लोग घायल हुए हैं।
पुलिस ने पूरे इलाके के घेरेबंदी करके जांच शुरु कर दी है। धमाके की वजह और इसके पीछे किसका हाथ है, इस बात का पता नहीं चल सका है।

Related

news 2674016684903202733

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item