aajtaktimes

जौनपुर में चुनाव के दौरान दो पक्षों में पथराव , 3 गाड़िया आग के हवाले,हडकंप

जौनपुर  में जाफराबाद थाना क्षेत्र के महरुपुर गाव में प्रधानी चुनाव के दौरान फर्जी मतदान को लेकर दो पक्षों में जमकर ग्रामीणों ने बवाल काटा पथराव के साथ साथ उपद्रवी ग्रामीणों ने पुलिस के वाहन समेत तीन सरकारी वाहनों को आग के हवाले कर दिया | ग्रामीणों के पथराव में कई पुलिसकर्मी भी ज़ख़्मी हो गए सुचना मिलते ही भरी संख्या में पुलिस बल ने पहुच स्थित को नियंत्रण में करने में लगी है | गौरतलब हो की भाजपा संसद डॉ के पी सिंह के भाई प्रधान पद के प्रत्याशी है 
जिला मुख्यालय से करीब ८ किलोमीटर दूर जाफराबाद थाना क्षेत्र के महरूपुर ग्राम सभा में प्रधानी चुनाव के दौरान आज शाम को उस समय ग्रामीणों ने जैम कर बवाल कटा जब वे मतदान केंद्र पर भाजपा संसद के पी सिंह के भाई व् प्रधान पद के प्रत्याशी शिवेंद्र सिंह के समर्थको पर फर्जी मतदान कराने का आरोप लगते हुए लखनऊ वाराणसी राष्ट्रीय मार्ग पर शंकरपुर रेलवे क्रोसिंग पर चक्का जाम कर धरने पर बैठ गए मौके पर पहुची पुलिस ने जब जाम खुलवाने का प्रयास किया तो ग्रामीण उग्र हो गए और आक्रोशित ग्रामीण पथराव करने लगे और देखते ही देखते गोरिल्ला युद्ध शुरू हो गया ] दोनों तरफ से पथराव में कई लोग घायल हो गए इस दौरान उपद्रवियों ने पुलिस की जीप समेत तीन सरकारी वाहनों में आग लगा दिया ] फ़िलहाल पुलिस प्रशासन मौके पर भरी संख्या में फ़ोर्स के साथ मौके पर पहुच क्र उपद्रवियों की तलाश शुरू कर दिया है |

Related

UP 4205562359897390678

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item