aajtaktimes

विश्व एड्स दिवस पर निकाली गई रैली

अशोक केसरवानी
कौशाम्बी | डी डी एम् नर्सिंग स्कूल ककोढ़ा में ए एन एम् /जी एन एम् एवं
पैरामेडिकल के छात्र छात्राओं ने विश्व एड्स दिवस पर स्लोगन लगे पोस्टर बैनर
लेकर नारे लगाकर रैली निकाली। रैली के माध्यम से एड्स के दुष्परिणाम और समाज
में इस रोग के प्रति लोगो में फैली भ्रांतियों को दूर करने का प्रयास किया।
कालेज के अध्यापक गजेन्द्र त्यागी ने लोगो को एड्स से बचाव और उसके प्रति समाज
में फैली भ्रांतियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया की एड्स छूने या साथ रहने
से नहीं होता। एड्स HIV संक्रमण से होता है। कुछ सावधानिया बरतने से एड्स से
बचा जा सकता है। रैली में प्रमुख रूप से प्रधानाचार्य भवानीकार,ज्ञान चन्द्र
शुक्ल,दुर्गा प्रसाद,भानु कुशवाहा,अनूप,अरविन्द,अश्वनी,एवं कौशाम्बी पब्लिक
स्कूल के प्रिन्सिपल ओम प्रकाश उपस्थित रहे।

Related

UP 4075568306030088570

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item