aajtaktimes

हर हालत में 31 तक लक्ष्य के सापेक्ष लायें प्रगतिः DM

जौनपुर। जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी की अध्यक्षता में विकास कार्यक्रमों की समीक्षा हुई जहां उन्होंने सभी खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि एनआरएलएम में 31 दिसम्बर तक लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति लायें। उपायुक्त मनरेगा राम बाबू त्रिपाठी ने बताया कि मछलीशहर, मुंगराबादशाहपुर, मुफ्तीगंज, सुजानगंज, महराजगंज, सिकरारा, डोभी विकास खण्डों में मनरेगा का कार्य लक्ष्य के सापेक्ष पूर्ण नहीं पाया गया है। जिलाधिकारी ने सभी खण्ड विकास अधिकारियों को 31 दिसम्बर तक शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण करने के साथ ही भुगतान की कार्यवाही भी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। मनरेगा मजदूरों का आधार कार्ड लक्ष्य के सापेक्ष तत्काल बनवायें। सभी पात्र मनरेगा में मजदूरों के जाबकार्ड कैम्प लगाकर खुलवायें। साथ ही बैक खाता एवं आधार कार्ड के साथ प्राप्त करें। जिलाधिकारी ने समतलीय करण एवं मेड़बन्दी के कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। साथ ही चेकडैम के निर्माण के लिये प्रोजेक्ट में सहयोग के लिये अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई विनोद यादव से मिलकर तैयार करने का निर्देश दिया। सभी मनरेगा मजदूरों को 100 दिन का कार्य दिलाने का निर्देश दिया। सभी कार्यों को एक साथ 2 दिन के अन्दर शुरू करायें। जिलाधिकारी ने राशन कार्डों के छपाई, डिजिटल हस्ताक्षर, वितरण व अवशेष राशन कार्डों की आपूर्ति निरीक्षकवार समीक्षा किया तथा अपर जिलाधिकारी रजनीश चन्द्र, डीपीआरओ आनन्द प्रकाश श्रीवास्तव एवं डिप्टी आरएमओ को प्रतिदिन समीक्षा कर कार्य में प्रगति लाने का निर्देश दिया। मुख्य विकास अधिकारी पीसी श्रीवास्तव ने सभी खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि रात्रि निवास अपने तैनाती स्थल पर करें। साथ ही विकास कार्यों में व्यक्तिगत रूचि लेकर शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करें। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी तेज प्रताप मिश्र, उपायुक्त मनरेगा राम बाबू त्रिपाठी, डीएसटीओ राम नारायण यादव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Related

UP 2552069331645478428

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item