aajtaktimes

MLA आलमबदी के वाहन ने महिला को रौंदा, मौत, देवर जख्मी

अजमी रिज़वी
जैदपुर बाराबंकी। सत्ता के नशे में चूर विधायक ने महिला को रौंद कर मौत के घाट उतार दिया और वाहन मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है और फरार विधायक की सरगर्मी से तलाश है। यह घटना राष्ट्रीय राजमार्ग अहमदपुर टोला प्लाजा के निकट मंगलवार की प्रातः 9 बजे हुई। मृतक महिला अपने देवर के साथ अपनी नवजात बच्ची की दवा लेने जा रही थी। तेज रफ्तार से आ रही क्वायलिस से टक्कर महिला की मौके पर मौत हो गयी जबकि देवर गम्भीर रूप से घायल हो गया। बच्ची सकुशल है। मौके पर पहुॅची पुलिस ने शव को पीएम हेतु भेज दिया। स्थानीय थाना जैदपुर क्षेत्र के अहमदपुर चौकी के अर्तगत निबहा तिराहे के पास अपने देवर दीपक के साथ टूलिहा हिम्मतपुर थाना कोठी निवासी सोनी (22) पत्नी संदीप अपनी 15 दिन की बच्ची की दवा लेनेे अपनी मोटर साईकिल यूपी 32 एफ डब्लू 5477 से जा रही थी। अचानक तेज रफ्तार से आ रही क्वायलिस गाड़ी नं- यूपी 78 एजे 9186 ने जोरदार टक्कर मार दी और सोनी की दर्दनाक मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि उक्त क्वायलिस गाड़ी आजमगढ विधानसभा क्षेत्र के निजामाबाद के सपा विधायक आलमबदी आजमी की है। घटना के बाद वाहन में सवार सभी लोग गाड़ी छोड़कर फरार हो गये। मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहन को अपने कब्जे में लेकर शव को पीएम हेतु भेज दिया।

Related

UP 3042395689105720653

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item