aajtaktimes

गोप व फरीद का हुआ भव्य स्वागत

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। जिले के लोगों पर मुलायम सिंह यादव ने यह एहसान किया है कि एक वक्त में तीन-तीन मंत्रियों को नेतृत्व दिया है। इसके लिये मुलायम सिंह यादव बधाई के पात्र हैं। भाईचारा, प्रेम, एकता में ही तमाम समस्याओं का हल मौजूद है। उक्त उद्गार मुगलदरबार हाल में प्रदेश अल्पसंख्यक वित्तीय निगम के डायरेक्टर इजहार हुसैन के तत्वाधान में ग्राम्य विकास मंत्री अरविन्द सिंह गोप, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार हाजी फरीद महफूज किदवाई के अभिनन्दन समारोह में पूर्व अध्यक्ष अल्पसंख्यक आयोग गयासुद्दीन किदवाई ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में व्यक्त किये। श्री किदवाई ने मंच पर उपस्थित मंत्रियों का ध्यान शहर में बढ़ते अतिक्रमण, अवारा पशुओं का आवागमन और टैªफिक समस्या पर आकर्षित करते हुये कहा कि जब जनता ने उन्हे अपना प्रतिनिधि चुनकर इस पद पर पहुंचाया है तो उनकी नैतिक जिम्मेदारी है कि इस समस्या से निजात दिलाये। इससे पूर्व अपने सम्बोधन में कबीना मंत्री अरविन्द सिंह गोप ने कहा कि संस्कृति और प्रेम से रहने का पाठ उन्हे मुलायम सिंह यादव के परिवार से मिला है। श्री गोप ने आगे कहा कि अगर इंसान के विचार बड़े होंगे तो विकास के रास्ते में कोई अड़चन नही आयेगी। उन्होने नवजवानों की समाजवादी पार्टी में सक्रियता की प्रशंसा करते हुये कहा कि इन्ही नवजवानों की बदौलत उन्होने हर समय हर चुनौती का डटकर सामना किया है और कामयाबी हासिल की है। पद मिलने के बाद जगह-जगह अभिनन्दन होना आम बात है। लेकिन अपने परिवार और घर में अभिनन्दन का क्षण बड़ा ही भावुक हो जाता है। प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभारी मंत्री हाजी फरीद महफूज किदवाई ने कहा कि बाराबंकी का राजनीतिक इतिहास बड़ा गौरवशाली और बेदाग रहा है। आज तक किसी राजनेता पर कोई धांधली का आरोप नही लगा सका है। उन्होने कहा कि यहंा की मिट्टी में गंगा-जमुनी तहजीब बसी हुई है। उन्होने अरविन्द सिंह गोप की प्रशंसा करते हुये कहा कि कम आयु में उन्होने जो तरक्की की है वो कम लोगों के हिस्से में आती है। समाजवादी आन्दोलन में हमेशा निष्ठा और ईमानदारी से सक्रिय रहे हैं। इससे पूर्व समारोह के मुख्य अतिथि राज्यमंत्री राजा राजीव कुमार सिंह ने भी समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव और नवजवान मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की जमकर प्रशंसा की। अपने स्वागत भाषण में कार्यक्रम के आयोजक इजहार हुसैन ने जिले के राजनीतिक इतिहास का जिक्र करते हुये राजनेताओं के कारनामों से परिचित कराया। उन्होने कहा कि अरविन्द सिंह गोप और फरीद महफूज किदवाई के कार्यकाल में जिस तरह विकास की गंगा बही है उससे आकर्षित होकर पार्टी ने उन्हे ईनाम स्वरुप उनका दर्जा ऊंचा किया। यह जिले के लिये बड़े हर्ष की बात है। इस मौके पर तीनो मंत्रियों एवं अतिथि सदर विधायक सुरेश यादव, जैदपुर विधायक राम गोपाल रावत, हैदरगढ़ विधायक राम मगन रावत, पूर्व विधायिका राजरानी रावत, जिलाध्यक्ष डा. कुलदीप सिंह, महिला आयोग की अध्यक्षा जरीना उस्मानी, पूर्व विधायक रिजवानुर्रहमान किदवाई को शाल भेट कर सभी अतिथियों का माल्यापर्ण किया। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक संगठनो के तरफ से दोनो मंत्रियों को प्रतीक चिन्ह भेट किये गये। इस मौके पर मुख्य रुप से उमैर किदवाई, हुमायूं नईम खां, फरहत उल्ला किदवाई, अनवर महबूब, कमाल फारुकी, नय्यर जमाल, रियाजुल हसन एडवोकेट, अन्जुम किदवाई, दानिश सिद्दीकी, रिजवान संजय, डा. रेहान अल्वी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। संचालन हशमत उल्ला और सुरेश यादव ने धन्यवाद ज्ञापित किया। 

Related

UP 2413230933249976333

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item