aajtaktimes

जिले में टमाटर व केले की खेती ने अपनी पहचान बनायी: DM

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। सफदरगंज स्थित नवीन मण्डी स्थल में कृषि उत्पादन मण्डी समिति द्वारा कृषक गोष्ठी कृषि विपणन कार्यशाला का आयोजन किया गया। गोष्ठी के मुख्य अतिथि मण्डी निदेशक डा. अनूप यादव व विशिष्ट अतिथि डा. राम विलास यादव ने क्षेत्र के प्रगतिशील किसानो को निरन्तर कृषि उत्पादन में आवश्यक सुविधाएॅ मुहैया कराने की बात कही। गोष्ठी में अतिथि डीएम योगेश्वर राम मिश्र ने किसानो को सफदरगंज स्थित 1980 में बनी भारी क्षेत्रफल में बनी नवीन मण्डी के संचालन में आने वाली समस्याओ को दूर करके नये साल में सौगात देने की घोषणा की है। मार्च 2016 तक हर हाल में शिफ्ट करने की मुहर लगाते हुए कहा कि इस मण्डी क्षेत्र की केला व टमाटर की खेती में इण्टरनेशनल पहचान है। साथ ही मण्डी के अधिकारियो को किसानो की समस्या को गम्भीरता से लेते हुये शीघ्र निवारण के निर्देश दिए। मण्डी में मल्टी मिनी कोल्ड स्टोर, प्रसंस्करण यूनिट संचालन पर लगाने के लिए किसानो को आश्वस्त किया। इस अवसर पर डीएम ने सर्वाधिक उत्पादन व प्रगतिशील किसान राम सरन वर्मा, अरूण कुमार, मैनुद्दीन, श्री चन्द्र, श्याम प्रसाद सिंह, नवनीत वर्मा, मोहम्मद फयाज, प्रदीप मिश्र, रामनाथ गौतम, राजाराम यादव को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रगतिशील किसान राम सरन वर्मा ने गोष्ठी में टमाटर, केला खेती, उत्कृष्ठ संकर बीज उत्पादन, प्रसंस्करण यूनिट, मिनी कोल्ड स्टोर की स्थापना, टमाटर केला चिप्स फैक्ट्री की स्थापना, हाईटेक खेती व उत्पादन के लिए सुविधाओं की मॉग की। साथ सभी सम्मानित किसानो ने भी अपनी समस्या व सुझाव दिए। 

Related

UP 1158508177709313984

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item