दहशत गर्दी खत्म करने के लिये मोहम्मद साहब की सीरत पर चलना होगा:मौलाना कम्बर
https://husainijnp.blogspot.com/2015/12/blog-post_552.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। मौलाना गुलाम अस्करी हाल मे हजरत मोहम्मद साहब व इमाम जाफर सादिक (अ.) की विलादत के मौके पर महफिल आयोजित की गयी। जिसको मौलाना कम्बर अली रिजवी ने खिताब करते हुये कहा-हिदायत का इमाम और गुमरही का इमाम बराबर नही; रसूल का दोस्त रसूल का दुशमन बराबर नही। मौलाना ने यह भी कहा- अगर मोहम्मद वा आले मोहम्मद के नजरियें को ना अपनाया गया तो दुनियां से दहशत गर्दी का खातमा मुमकिन नही। दुनियां से दहशत गर्दी को खत्म करना है तो मोहम्मद व आले मोहम्मद की सीरत को अपनाना होगा। महफिल में इससे पूर्व डा. रज़ा मौरान्वी; सईद जैदपुरी ने पढ़ा- होता है जहां तस्किरा महबूबे खुदा का; रहता है वहां फ़ज्लों करम रब्बे उला का, मौलाना रज़ा जैदपुरी; कशिश सन्डीलवी; अजमल किन्तूरी; कलीम रिजवी; बाकर नकवी; मुजफ्फर इमाम; हसन महेंदी; डा. मुहिब रिजवी; सरवर अली रिजवी; इमरान सन्डीलवी; मोनिस सरवर; रजा; जाकिर; कामयाब; कामरान व कुमैल ने भी नजरानयें अकीदत पेश किया। आज की महफिल में क्विज प्रोग्राम में सवालो जवाब के जरियें नौजवानों को पुरस्कृत किया गया तथा नामे हुसैन पर खून डोनेशन करने वालों को प्रशस्ती पत्र वितरण किया गया। इससे पूर्व प्रातः नौ बजे जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरण किया गया। जिसमें सीएमएस एंव डा0 पाण्डेय भी मौजूद रहे। इस मौके पर मौलाना हिलाल; मौलाना रजा जैदपुरी; अली अब्बास; मौलाना सना अब्बास; रिजवान मुस्तफा; डा0 सैयद फुरकान अहमद; तहजीब अस्करी; इमरान रिजवी; हसन रजा आदि लोग भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की समाप्ति पर रिजवान हुसैन ने सभी का शुक्रिया अदा किया।