अष्टधातु मूर्ति चोर पुलिस हिरासत में
https://husainijnp.blogspot.com/2015/12/blog-post_316.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। रामनगर थानाध्यक्ष ने दो मूर्ति चोरों को गिरफ्तार कर अष्टधातु की करोड़ो की मूर्तियां बरामद कर अभियुक्तों को जेल भेजा है। एसपी ने पुलिस टीम को नगद पुरस्कार देकर उत्साहित किया है। पुलिस लाइन के सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक अब्दुल ने बताया कि रामनगर थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने अपनी टीम आशीष चन्द्र त्रिपाठी, यशवंत यादव, सुनील कुमार के साथ मुखबिर की सूचना पर लोहटी पसई गांव से सुधाकर तिवारी उर्फ टोनी पुत्र बद्री प्रसाद निवासी धमेड़ी व गुड्डू धोबी पुत्र पुतूलाल निवासी कादिराबाद थाना रामनगर को गिरफ्तार किया। दोनो के पास पार्शवनाथ की आधा किलो राधा कृष्ण की लगभग तीन किलो नैवीनाथ की लगभग ढ़ाई किलो व रामजानकी लक्ष्मण की पीतल की मूर्तियां बरामद की। उक्त मूर्तियां त्रिलोकपुर के मन्दिर से चुरायी गयी थी। जिनका मुकदमा मसौली थाने में दर्ज है। एसपी ने पुलिस टीम का उत्साह वर्धन करते हुये नगद राशि से पुरस्कृत किया है।