aajtaktimes

युवा सुधार संस्था का 35वां वार्षिक समारोह 27 को

जौनपुर। जनपद की सामाजिक संस्था यमदग्निपुरम् युवा सुधार संस्था की बैठक प्रधान कार्यालय पर हुई जिसकी अध्यक्षता अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव एवं संचालन संस्थापक बाबाधर्मपुत्र अशोक ने किया। इस दौरान निर्णय लिया गया कि संस्था का 35वां वार्षिक समारोह 27 दिसम्बर दिन रविवार को नगर पालिका के प्रांगण में होगा जहां प्रतियोगी प्रतिभागियों को पुरस्कृत करने के साथ ही निरीह विधवाओं को साड़ी प्रदान किया जायेगा। इसके अलावा 11 कर्मठ लोगों को सम्मानित किया जायेगा। समारोह के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव एवं विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ पत्रकार ओम प्रकाश सिंह हैं तथा अध्यक्षता नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष दिनेश टण्डन करेंगे। इस अवसर पर महामंत्री डा. शमीम अहमद, विजय जयहिन्द, आनन्द मोहन श्रीवास्तव, जाफर अहमद, श्याम रतन श्रीवास्तव, विनय श्रीवास्तव, सर्वेश सिंह, राजमूर्ति द्विवेदी, प्रशांत पंकज, अजय देवगन आदि लोग उपस्थित रहे।

Related

UP 2375705323703138178

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item