aajtaktimes

दंत चिकित्सकों का दो दिवसीय का वार्षिक अधिवेशन सम्पन्न

जौनपुर। नगर के वाजिदपुर तिराहे के पास स्थित एक होटल में आयोजित दो दिवसीय 38वां उत्तर प्रदेश दंत चिकित्सक संघ का वार्षिक अधिवेशन रविवार को रंगारंग कार्यक्रम के साथ सम्पन्न हो गया। इस मौके पर वाराणसी से आये डा. फरहान दुर्रानी, डा. अतुल भटनागर, लखनऊ से आये डा. प्रवीन राय, डा. रोमेश सोनी सहित देश के विभिन्न क्षेत्रों से आये वरिष्ठ दंत चिकित्सकों ने अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया। साथ ही शोधार्थियांे व विद्यार्थियों को जानने व सीखने का अवसर मिला। इस अवसर पर डा. राजेश मौर्य, डा. प्रशांत द्विवेदी, डा. सौरभ श्रीवास्तव, डा. अतुल गुप्ता, डा. एसवी सिंह, डा. विपिन सिंह, डा. उज्ज्वला, डा. मानसी, डा. तुलिका मौर्या, डा. अंजली, डा. संजय, डा. संजीव, डा. आशुतोष सोनकर, डा. गौरव प्रकाश मौर्य के अलावा सैकड़ों दंत चिकित्सक मौजूद रहे। इस मौके पर आये अतिथियों का स्वागत डा. रजनीश द्विवेदी व डा. सौरभ उपाध्याय ने संयुक्त रूप से किया जहां एसोसिएशन के अध्यक्ष डा. प्रमोद कुमार ने आभार व्यक्त किया।

Related

UP 7055043021051230657

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item