aajtaktimes

राज महाविद्यालय की नामांकन प्रक्रिया पूर्ण, 19 ने किया नामांकन

जौनपुर। नगर के राजा श्रीकृष्ण दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव की नामांकन प्रक्रिया कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सम्पन्न हो गयी जहां विभिन्न पदों हेतु कुल 19 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। इस आशय की जानकारी देते हुये महाविद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि चुनाव में जेएम लिंगदोह समिति के सुझाव का पूरा पालन होगा। नामांकन पत्रों की जांच 21 दिसम्बर को 11 से 4 बजे तक होगी एवं नाम वापसी 22 दिसम्बर को प्रातः 11 से 1 बजे तक होने के साथ ही सूची प्रकाशन अपरान्ह डेढ़ से 4 बजे तक होगी तथा मतदान 26 दिसम्बर को होगा। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के तमाम शिक्षक, कर्मचारी आदि मौजूद रहे।

Related

UP 377665993107689656

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item