aajtaktimes

विस चुनाव के प्रत्याशियों को तलाशने आ रहे पर्यवेक्षक

जौनपुर। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इन्द्रभुवन सिंह ने बताया कि आगामी विस चुनाव के लिये जनपद की सभी विस क्षेत्रों में प्रत्याशियों के चयन प्रक्रिया के तहत अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पर्यवेक्षक पवन गोदारा और उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष/प्रभारी दिग्विजय सिंह ने सभी विस क्षेत्रों का दौरा करेंगे। यह दौरा 22 से 24 दिसम्बर को होगा जिसके अनुसार 22 को जफराबाद में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी दिवाकर सिंह के रेहटी सिथत आवास, केराकत में डाक बंगला, शाहगंज में डाक बंगला, बदलापुर व मल्हनी में डाक बंगला, इसी क्रम में 23 को सदर के लिये डाक बंगला, मछलीशहर में लव गुप्ता के मुंगरा तिराहा स्थित अहाता, मुंगरा में डाक बंगला तथा मड़ियाहूं के डाग बंगले पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। श्री सिंह ने बताया कि उक्त सभी विधानसभा के लिये प्रस्तावित समय व स्थान पर कार्यकर्ता उपस्थित होकर पर्यवेक्षक के सामने अपने विचार से उन्हें अवगत करायेंगे।

Related

UP 1965716477710498838

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item