aajtaktimes

गहना कोठी का लकी ड्रा कार्यक्रम सम्पन्न, शिवा बने स्कार्पियो विजेता

जौनपुर। गहना कोठी भगेलू राम-रामजी सेठ का लकी ड्रा कार्यक्रम रविवार को नगर पालिका के टाउन हाल के मैदान पर सम्पन्न हो गया जिसका शुभारम्भ मुख्य अतिथि चेयरमैन दिनेश टण्डन ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। इस मौके पर श्री टण्डन ने लकी ड्रा कूपन निकाला जिसमें प्रथम पुरस्कार के रूप में स्कार्पियो शिवा सिंह को मिला। इसके अलावा द्वितीय पुरस्कार बुलेट सुचिता देवी, तृतीय पुरस्कार 4 मोटरसाइकिल धनंजय सिंह, संदीप मौर्य, आफताब, संत लाल कन्नौजिया, चतुर्थ पुरस्कार 4 स्कूटी गणेश प्रसाद राय, बाबू जी, पूजा यादव, मनीष चौधरी, पंचम पुरस्कार 5 बेबी कार इन्दू वर्मा, रूपाली गौड़, डा. बीएन भौमिक, अखिलेश यादव, राम अवध यादव को मिला। इस मौके पर आये अतिथियों का स्वागत करते हुये प्रतिष्ठान के अधिष्ठाता विनीत सेठ ने अपनी नयी स्कीम के बारे में बताया कि प्रथम पुरस्कार टाटा सफारी, द्वितीय पुरस्कार बुलेट व विदेश यात्रा है। इसके अलावा तृतीय, चतुर्थ, पंचम, षष्टम व सप्तम पुरस्कार भी दिया जायेगा। अधिष्ठाता विवेक सेठ मोनू ने बताया कि यह प्रतिष्ठान 70 वर्षों से जनता की आवश्यकता को पूरा कर रहा है। कार्यक्रम का संचालन सुशील वर्मा एडवोकेट ने किया। समस्त आगंतुकों का स्वागत विशाल सेठ व विपिन सेठ ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर हर्षित सेठ, अंशू सेठ, अजीत सेठ, हेमंत सेठ, सोमेश्वर केसरवानी, रवि मिंगलानी, हरिहर शुक्ल, एमएम खान सहित तमाम गणमान्य उपस्थित रहे।

Related

UP 6477929102385368225

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item