केराकत तहसील दिवस में मात्र 3 मामलों का हुआ निस्तारण
https://husainijnp.blogspot.com/2015/12/3_15.html
जौनपुर। जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी की अध्यक्षता में विकास खण्ड केराकत में तहसील दिवस का आयोजन हुआ जहां कुल आये 37 प्रार्थना पत्रों में से मौके पर 3 का निस्तारण कर दिया गया जबकि शेष को सम्बन्धित अधिकारियों को 1 सप्ताह में निस्तारित करने हेतु उपलब्ध कराया गया। साथ ही पिछले तहसील दिवस के 50 प्रार्थना पत्रों की जांच का सत्यापन कराने हेतु एक दर्जन अधिकारियों को मौके पर भेजते हुये उन्हें आज ही जांच आख्या उपजिलाधिकारी केराकत को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. दिनेश यादव द्वारा गठित टीम द्वारा एक विकंलाग प्रमाण-पत्र बनाया गया। इसी क्रम में जिलाधिकारी ने उपनिदेशक कृषि अशोक उपाध्याय एवं जिला कृषि अधिकारी मनीष सिंह को बीज की दुकानों की आकास्मिक जांच करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर आरक्षी अधीक्षक राजू बाबू सिंह, मुख्य विकास अधिकारी पीसी श्रीवास्तव, जिलापूर्ति अधिकारी सीमा सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी परमहंस सिंह यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी मीनाक्षी वर्मा, एसोसी आरबी सिंह, अधिशासी अभियंता विद्युत एके मिश्र, जिला कार्यक्रम अधिकारी पवन यादव, उपजिलाधिकारी सुशील लाल श्रीवास्तव, तहसीलदार जयराम मौर्य आदि अधिकारी मौजूद रहे।

