aajtaktimes

हौंसलाबुलंद चोरों ने किराने की दुकानों से उड़ाया 50 हजार का सामान


    जौनपुर। नगर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के वाजिदपुर दक्षिणी मोहल्ले में बीती रात हौंसलाबुलंद चोरों किराने की दो दुकानों का शटर चाड़कर नगदी सहित 50 हजार रूपये से अधिक के सामानों पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की जानकारी मंगलवार को सुबह हुई तो पीड़ितों ने पुलिस को लिखित रूप से अवगत कराया। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त मोहल्ले में स्थित किराने की दो दुकानों में बीती रात औंसलाबुलंद चोरों द्वारा शटर चाड़ दिया गया। इसके बाद उसमें रखे नगदी सहित लगभग 50 हजार रूपये के सामानों का साफ कर दिया गया। चोरी की जानकारी दुकानदारों सहित क्षेत्रीय लोगों को मंगलवार को सुबह हुई तो मौके पर भीड़ एकत्रित हो गयी। इसके बाद पीड़ित दुकानदारों ने चोरी की लिखित सूचना लाइन बाजार थाना पुलिस को दे दिया है।

Related

UP 3264349413575915772

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item