जौनपुर में तेंदुए का आतंक , 3 घायल
https://husainijnp.blogspot.com/2015/12/3_25.html

जौनपुर के नगर से सटे सराय ख्वाजा थाना इलाके के डेरवा रामपुर गाँव में तेंदुआ पहुचने से हडकंप मच गया | तेंदुए ने तीन लोगो पर हमला करते हुए उन्हें घायल भी कर दिया | गाँव वालो की भीड़ इकठ्ठा होने पर तेंदुआ पास के एक घर में घुस गया | घर अंदर मौजूद महिलाओ ने अपने आप को एक कमरे में बंद कर कर लिया | सुचना पर पहुची पुलिस ने बड़ी मुस्किल के बाद महिलाओ को किसी तरह घर से सुरक्षित बाहर निकाल लिया लेकिन तेंदुआ अभी भी घर में मौजूद है | तीन घंटे बाद पहुचे फारेस्ट अधिकारी ने कहाकि हमारे पास संसाधन नही है जिसके चलते हम उसे बाहर निकाल सकते लखनऊ से टीम बुलाई गई है उसके आने के बाद ही उसे बाहर निकाला जा सकता है | उन्होंने ये भी कहाकि हलाकि अभी ये कन्फर्म नही हुआ है की तेंदुआ ही है लेकिन जो फोटो देखने को मिला उससे लगता है की तेंदुआ ही हो सकता है | घायलों ने बताया की खेत में तेंदुआ सोया हुआ था जैसे ही उन्होंने उसको जंगली जानवर समझ कर भगाने की कोशिश की तेंदुए ने उनके ऊपर हमला बोल दिया | जौनपुर जैसे क्षेत्र में तेंदुआ पहुचने से लोगो में भय बना हुआ है और चर्चा इस बात की भी है की आखिर तेंदुआ यहाँ आया कैसे क्योकि यहाँ कोई ऐसा जंगल भी नही है
