सालिम नेता ने अंजुमनो को किया सम्मानित
https://husainijnp.blogspot.com/2015/12/blog-post_424.html
जैदपुर , बाराबंकी । इस्लाम धर्म के प्रवर्तक हज़रत मोहम्मद साहब की यौमे पैदाइश जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर नगर दुल्हन की तरह सजा है । सजावट ऐसी हुयी है की मानो आस्मां से तारे ज़मी पर आ गए हो । इस मौके पर निकले जुलूसे मोहम्मदी में कई जगह स्टाल लगाकर नात खा अंजुमनो और अखाड़ो को सम्मानित भी किया गया । अखाड़ो और अंजुमनो को सम्मानित करते हुए हरदिल अज़ीज़ युवा नेता सालिम नेता ने कहा की आज के ही दिन पैग़म्बरे इस्लाम हज़रत मोहम्मद मुस्तफा सल्ललाहो वालही वसल्लम का जन्म हुआ था । आज उन्ही का जश्न पूरी कायनात में मनाया जा रहा है । उन्होंने कहा हुज़ूर ने हमेशा अमन सलमती का पैग़ाम दिया है । पर आज कुछ लोग हज़रत मोहम्मद साहब के दीन कक बदनाम करने की साज़िश कर रहे है । ज़रूरत इस बात की है की हम लोगों को ऐसे लोगो के मंसूबो को कामयाब नहीं होने देना है । इस मौके पर दीपक निगम , चाँद बाबू , मोहम्मद अहमद , डब्बू जायसवाल ,चौधरी अशफाक , बनवारी लाल , परवेज़ खान आदि मौजूद रहे ।


