aajtaktimes

इस्लाम धर्म भाईचारे का संदेश देता है: सुरेश

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। सदर विधायक सुरेश यादव ने ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर पुलिस लाईन चौराहे पर स्टाल लगाकर लोगों में नाश्ते का वितरण कराकर लोगों के बीच जाकर खुशी का इजहार किया तथा जनपद वासियों को ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद पेश की तथा पुलिस लाईन चौराहे से चलकर छाया चौराहा होते हुए बेगमगंज तक शहर में घूम-घूमकर जुलूस के साथ अपनी मुबारकबाद दी। इस अवसर पर सदर विधायक ने कहा कि इस्लाम धर्म के पैगम्बर के जन्मोत्सव पर मनाया जाने वाला यह पावन त्योहार हंसी-खुशी व अकीदत के साथ आप सब मनायें तथा भाईचारे का सन्देश देते हुए हजरत मोहम्मद साहब के जीवन आदर्शाें से सीख लेते हुए उनके बताये रास्ते पर चलें तभी हम अपने जीवन को सार्थक बना सकते हैं। मो0 साहब के सिखाये गये इंसानियत वाले पाठ को हम सभी को अमल में लाना है। एक दूसरे के सुख दुख में सदैव अपना सहयोग बनाये रखें। इस अवसर कामता यादव, रिजवान संजय, संजय मिश्रा, सरोज मौर्या, इखलाख अहमद, आसिफ अहमद, शकील अहमद, दीपक गुप्ता, कृष्ण कुमार, महेन्द्र सिंह, आदि लोग उपस्थित रहे।

Related

UP 4848082108844952792

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item