aajtaktimes

8 साल की बच्ची से दादा-चाचा ने किया गैंगरेप !

मेरठ । जिले के थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र निवासी एक आठ साल की बच्ची के साथ उसके कानपुर निवासी दादा और सौतले चाचा ने कानपुर में रेप किया। पीड़ित बच्ची के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

लिसाड़ी गेट पुलिस ने पीड़ित बच्ची के पिता द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर बताया कि बच्ची बीती पांच अप्रैल को दादा, दादी के साथ कानपुर गई थी। पांच दिसंबर को बच्ची अपने दादा-दादी के साथ मुरादनगर में एक शादी कार्यक्रम में आई थी। शादी में बच्ची के माता-पिता भी आ़ये थे। यहां बच्ची ने अपने पिता से बताया कि उसके दादा और सौतेले चाचा उसके साथ पिछले करीब आठ महीने से रेप कर रहे हैं।

इसकी शिकायत बच्ची ने दादी से की लेकिन उन्होंने भी कुछ नहीं किया। बच्ची का कहना है कि गन्दा काम करने के बाद दादा और चाचा उसे कोई गोली खाने को देते थे। लिसाड़ी गेट पुलिस के अनुसार, पीड़ित का मेडिकल चेकअप कराने के बाद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम कानपुर भेजी गई है।

Related

UP 8412913885259617683

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item