aajtaktimes

बनारस के घाट पर भारतीय रंग में दिखे PM शिंजो आबे, मोदी संग की गंगा आरती

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान के पीएम शिंजो आबे प्राचीन मंदिरों के शहर वाराणसी में दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में भाग लिया। इससे पहले मोदी और आबे ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गंगा की पूजा की। उसके बाद दोनों ने गंगा आरती के दर्शन किए।

इस दौरान पीएम मोदी की तरह ही शिंजो आबे ने भी हाफ जैकेट पहनी हुई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके जापानी समकक्ष शिंजो आबे के दौरे को देखते हुए शहर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए।

इससे पहले पीएम मोदी और शिंजो आबे जब वाराणसी के लिए एयरपोर्ट पर उतरे तब उनका जोरदार स्वागत किया गया। उनकी अगवानी उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाइक, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा और कलराज मिश्र सहित अन्य लोगों ने की।

गंगा आरती के बाद मोदी और आबे रात्रि भोज में गणमान्य अतिथियों से संवाद करेंगे। रात्रि भोज में राज्यपाल, मुख्यमंत्री, कुछ केंद्रीय मंत्री, सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव, प्रख्यात संगीतज्ञ और पद्म भूषण सम्मान से सम्मानित पंडित छन्नूलाल मिश्र, रचनाकार नीरजा माधव, काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट के पंडित अशोक द्विवेदी और समाज के विभिन्न वर्गों की जानीमानी हस्तियां भी शामिल होंगी।

समझा जाता है कि रात लगभग आठ बजे दोनों प्रधानमंत्री नई दिल्ली वापस जाने के लिए विमान में सवार होंगे। पूरे वाराणसी में लगभग चार घंटे की 'हाई प्रोफाइल' यात्रा के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम के तहत करीब 7,000 सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए हैं।

Related

World 1454375039916089863

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item