aajtaktimes

सभी विद्यालय वांछित अभिलेख यथाशीघ्र जमा करे : DM

जौनपुर। जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी के निर्देशानुसार कलेक्टेªट सभागार में पीडी/डीडीओ तेज प्रताप मिश्र की अध्यक्षता में बैठक हुई जिसमें बीते बैठक में अनुपस्थित अधिशासी अभियंता यूपी स्टेट कांस्ट्रक्शन इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेन्ट कारपोरेशन लिमिटेड, शुलभ इण्टरनेशनल लखनऊ, परियोजना प्रबन्धक राजकीय निर्माण निगम वाराणसी के साथ सांसद निधि योजना के अन्तर्गत जो भी विद्यालय प्रथम किस्त की धनराशि प्राप्त कर लिये हैं और अभी तक द्वितीय एवं तृतीय किस्त की मांग डीआरडीए में नहीं प्रेषित किये हैं, उन सभी विद्यालयों के प्रबन्धक/प्रधानाचार्यों की बैठक सम्पन्न हुई। इस मौके पर श्री मिश्र ने बताया कि 21 विद्यालयों में से 9 विद्यालयों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। उन्हें जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि 14 दिसम्बर तक सभी विद्यालय वांछित अभिलेख डीआरडीए कार्यालय में जमा करें तथा अनुपस्थित विद्यालयों के सम्बन्ध में निर्देश दिया गया कि यदि एक सप्ताह के अन्दर अवशेष किश्त की मांग प्रस्तुत नहीं की जाती है तो धनराशि का दुरूपयोग मानते हुये आवश्यक कार्यवाही की जायेगी। बैठक में कार्यदायी संस्था यूपी सिडको से सम्बन्धित परियोजनाओं की समीक्षा की गयी जिसमें अधिशासी अभियंता यूपी सिडको द्वारा अवगत कराया गया कि 18 परियोजनाओं में से 9 परियोजनाएं पूर्ण हैं। शेष 9 में से 6 परियोजनाओं हेतु मांग की गयी है। 3 परियोजनाएं प्रगति में चल रही हैं और शुलभ इण्टरनेशनल द्वारा बताया गया कि 4 परियोजना में से 2 पर कार्य चल रहा है। दो परियोजनाओं के सम्बन्ध में जमीन का चिन्हींकरण हो जा रहा है।

Related

UP 6844178393349882890

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item