aajtaktimes

महरूपुर प्रकरण की जांच शुरू, 17 व 18 को दे सकते हैं बयान

जौनपुर। अपर जिला मजिस्टेªट रजनीश चन्द्र ने बताया कि जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी के आदेशानुसार बीते 1 दिसम्बर को द्वितीय चरण के पंचायत निर्वाचन के दौरान विकास खण्ड सिरकोनी क्षेत्रान्तर्गत जौनपुर-वाराणसी राष्ट्रीय मार्ग एवं जौनपुर-इलाहाबाद रेलमार्ग पर चक्काजाम करके ग्राम पंचायत महरूपुर के एक प्रधान प्रत्याशी सहित स्थानीय लोगों द्वारा कानून व्यवस्था प्रभावित करने हेतु कारित की गयी घटना की जांच हेतु अधोहस्ताक्षरी को नामित किया गया है। उन्होंने अवगत कराया कि उक्त घटना से सम्बन्धित अन्य कोई व्यक्ति को कुछ कहना है अथवा कोई साक्ष्य प्रस्तुत करना है तो वह 17 व 18 दिसम्बर को मेरे कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस पर 10 बजे से अपरान्ह 2 बजे तक उपस्थित होकर बयान/साक्ष्य अंकित करा सकता है।

Related

UP 806624268335048600

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item