aajtaktimes

छात्रा मणि ने जीता एक साथ 3 पदक, लोगों ने जताया हर्ष

जौनपुर। नगर के रिजवी लर्नर्स एकेडमी में विद्यालय स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जहां तमाम बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान अव्वल आये बच्चों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा 8 की छात्रा मणि सिंह ने डिस्कस थ्रो में स्वर्ण, रिले रेस में रजत एवं 100 मीटर रेस में कांस्य पदक जीता जो अपने आपमें अद्वितीय रहा। नगर के तारापुर कालोनी निवासी उक्त छात्रा की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार के अलावा छात्र-छात्राओं ने हर्ष जताया। वहीं दूसरी ओर सभासद मुकेश सिंह, प्रदीप सिंह, महेन्द्र प्रताप सिंह, रमाशंकर यादव, बाल मुकुन्द सिंह, रेखा सिंह, नीरज सिंह, शैलाश सिंह सहित कालोनी के लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुये उज्ज्वल भविष्य की कामना किया।

Related

UP 4146370127755626107

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item