अभाविप ने बाढ़ पीड़ितों के लिये जुटाया और धन
https://husainijnp.blogspot.com/2015/12/blog-post_840.html
जौनपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तहसील सह संयोजक निखिल सिंह के नेतृत्व में नगर के टीडीपीजी कालेज व बीआरपी इण्टर कालेज में चेन्नई बाढ़ पीड़ितों के लिये राहत कोष इकट्ठा किया गया। इस दौरान कुल 3503 रूपये की राशि जुटायी गयी। इस मौके पर श्री सिंह ने बताया कि चेन्नई बाढ़ पीड़ितों के लिये हम सबको बढ़-चढ़कर सहायता करनी चाहिये। इस अवसर पर अंशुल विद्यार्थी, नितेश सिंह, सिद्धार्थ सिंह, सर्वेश सिंह, आलोक रंजन, अभिषेक तिवारी, हिमांशु सिंह, अंकित आदि उपस्थित रहे।

