जफराबाद पुलिस ने 61 किलो गांजे के साथ पकड़ा दो तस्कर
https://husainijnp.blogspot.com/2015/12/61_12.html
एक अन्य तस्कर वाहन से कूदकर फरार, उसकी तलाश जारी
आरक्षी अधीक्षक ने सफलता पाने वाली टीम को किया पुरस्कृत
जौनपुर। आरक्षी अधीक्षक राजू बाबू सिंह के निर्देशन में पंचायत चुनाव के दृष्टिगत अपराध की रोकथाम व मादक पदार्थों की तस्करी रोकने हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थानाध्यक्ष जफराबाद आशुतोष तिवारी ने 61 किलो गांजा बरामद करते हुये दो तस्करों को दबोच लिया जिनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान न्यायालय भेज दिया। इस बाबत दी गयी जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष श्री तिवारी को क्षेत्र भ्रमण पर थे कि एसटीएफ फील्ड यूनिट इलाहाबाद की सूचना मिली कि कुछ लोग टाटा सूमो में गांजा लेकर तस्करी हेतु विशुनपुर मोड़ होते हुये कहीं जाने वाले हैं। इस पर तत्काल कार्यवाही करते हुये थानाध्यक्ष मयफोर्स विशुनपुर तिराहे पर पहुंचकर चेकिंग शुरू कर दिये कि तभी टाटा सूमो आती दिखायी दी। इस पर पुलिस ने घेराबंदी की तो सूमो पर सवार एक व्यक्ति उतरकर भाग गया जबकि उस पर सवार चालक सहित एक अन्य व्यक्ति पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार पकड़े गये लोगों असीम दास पुत्र अनिल चन्द्र दास निवासी धबधबी थाना बरईपुर जिला 24 परगना पश्चिम बंगाल एवं सतेन्द्र प्रसाद उर्फ सिकन्दर पुत्र स्व. मोहन साहू निवासी न्यू एरिया थाना औरंगाबाद बिहार हैं। इनके पास से क्रमशः बताया 1720 रुपये व ड्राइविंग लाइसेंस व 1410 रुपये मिले जिनके अनुसार भागने वाला राकेश गिरि पुत्र मोनू गिरी निवासी जलालपुर था जो गांजा की सप्लाई करता है। इस दौरान सूमो से कुल 60.93 किलोग्राम गांजा मिला जिसकी अन्तर्राष्ट्रीय कीमत 30 लाख रुपये बतायी गयी। गांजे की तस्करी में सभी के खिलाफ स्थानीय थाने में धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट व 419/468 भादंवि का अभियोग पंजीकृत किया गया। इस सफलता को पाने वाली टीम में थानाध्यक्ष जफराबाद आशुतोष तिवारी के अलावा आरक्षी सुनील दुबे, राकेश्वर तिवारी, अनिल सिंह, अनिल कुमार, प्रमोद यादव, चालक लाल साहब सिंह हैं। वहीं आरक्षी अधीक्षक ने टीम को 10 हजार रूपये से पुरस्कृत किया।