aajtaktimes

हैनीमैन होमियो सेवा संस्थान ने विकलांगों को दिया हैण्ड ग्लब्स

जौनपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) परिसर में समेकित शिक्षा द्वारा संचालित आवासीय एक्सिलेरेटेड लर्निंग कैम्प का आयोजन हुआ जहां हैनीमैन होमियो सेवा संस्थान द्वारा स्थापित हैनीमैन होमियो सेण्टर के वार्षिक दिवस पर डा. अमरनाथ पाण्डेय ने श्रवण एवं दृष्टि बाधित बच्चों को हैण्ड ग्लब्स, मिठाई आदि वितरित किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जिसे लोगों ने खूब सराहा। डा. रेनू पाण्डेय ने सभी बच्चों के स्वास्थ्य का परीक्षण करके परामर्श देने के साथ ही भविष्य मंे भी इन बच्चों को निःशुल्क चिकित्सा सुविधा देने का वादा किया। अन्त में समेकित शिक्षा की जिला समन्वयक मंजू पासवान ने कहा कि इस तरह के कार्यों से बच्चों में काफी उत्साह बना रखा है। इस दौरान इन बच्चों को डांस, संगीत आदि सीखने के लिये अनेक टिप्स कोरियोग्राफर कृष्ण मुरारी मिश्र ने दिया। इस अवसर पर शशिधर उपाध्याय, शिवाकांत तिवारी, लल्लन पाण्डेय, शक्ति सिंह, अरविन्द गौड़, डा. पीडी तिवारी, रवि श्रीवास्तव, मनीष कुमार, नरेन्द्र कुमार के अलावा तमाम लोग उपस्थित रहे।

Related

UP 3263784903386702250

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item