aajtaktimes

जेसीआई सचिव ने विकलांगों व दृष्टिहीन बच्चों के बीच मनाया जन्मदिन

जौनपुर। जेसीआई जौनपुर के नवनियुक्त सचिव जेसी आलोक सेठ ने अपने कार्यकाल की शुरूआत नये अंदाज में किया। उन्होंने एक नयी सोच का परिचय देते हुये अपना जन्मदिन विकलांग, नेत्रहीन व असहाय बच्चों के बीच मनाया जहां केक काटकर उपस्थित सभी बच्चों को उन्होंने ऊनी वस्त्र, चाकलेट, गुब्बारे, बिस्कुट, मिठाइयां आदि बांटी। इस मौके पर मण्डलाध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने कहा कि जेसीआई जौनपुर की यह पवित्र सोच निश्चित ही आने वाले समय में एक मार्गदर्शन का काम करेगी। इसी क्रम में मण्डल अधिकारी कृष्ण कुमार जायसवाल ने कहा कि जेसीआई जौनपुर ने हमेशा से ही गरीबों व असहायों के लिये कार्य किया है और भविष्य में भी करती रहेगी। इसी कड़ी में नये सचिव आलोक सेठ द्वारा किया गया आज का कार्य निश्चित रूप से सराहनीय व वंदनीय है। सचिव आलोक सेठ ने कहा कि बच्चे वह फूल हैं जिसको हम सभी लोगों के साथ भगवान भी पसंद करते हैं। ऐसे में इन बच्चों के साथ अपना जन्मदिन मनाना मेरे लिये गर्व के साथ खुशी की बात है। इसी क्रम में मण्डल अधिकारी शशांक सिंह रानू, जेसी विष्णु सहाय, आशुतोष जायसवाल, विकलांग पुनर्वास केन्द्र की जिला समन्वयक मंजू पासवान, विशाल गुप्ता सहित अन्य वक्ताओं ने अपना विचार व्यक्त किया। इस अवसर पर धर्मेन्द्र सेठ, सत्य प्रकाश, हसन अब्बास, मृत्युंजय सिंह, सलमान शेख, विवेक सिंह, प्रदीप सिंह, विशाल वर्मा सहित संस्था के तमाम पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संजय गुप्ता ने किया।

Related

UP 5670917657313410247

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item