aajtaktimes

पात्र व्यक्तियों को मिले पेंशन का लाभ: मुख्यमंत्री

अजमी रिज़वी
वैवाहिक समारोह में पहुंचे सीएम
बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज यहां एक कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्र को निर्देश दिया कि गांव बोहइया में समाजवादी पेंशन योजनान्तर्गत सारे पात्र व्यक्तियों का चयन करा कर उन्हें पेंशन योजनान्तर्गत लाभान्वित कराये। उन्होने गांव के पांच पात्र व्यक्तियों को लोहिया ग्रामीण आवास योजनान्तर्गत आवास दिलाने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री आज यहां तहसील फतेहपुर अन्तर्गत गांव बोहइया में समाजवादी नेता एवं राज्य प्रदूषण बोर्ड उ0प्र0 के सदस्य राजेश यादव उर्फ राजू के यहां वैवाहिक कार्यक्रम में आये हुए थे। इस अवसर पर ग्राम विकास मंत्री अरविन्द कुमार सिंह 'गोप', मंत्री फरीद महफूज किदवई, मंत्री राजीव कुमार सिंह, विधायक राममगन रावत, विधायक रामगोपाल रावत, सदर विधायक धर्मराज सिंह यादव, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार वर्मा, सपा जिला अध्यक्ष डा0कुलदीप सिंह, अन्य जनप्रतिनिधि, कमिश्नर फैजाबाद एस0पी0मिश्रा, डीएम योगेश्वर राम मिश्र, एसपी अब्दुल हमीद सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

Related

UP 1345181220871700762

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item