aajtaktimes

महादेवा महोत्सव का DM ने किया शुभारम्भ

अजमी रिज़वी
रवि किशन ने श्रोताओं को किया मंत्रमुग्ध
बाराबंकी। पौराणिक शिव मंदिर लोधेश्वर महादेवा में लगने वाले अगहनी मेले पर महादेवा महोत्सव का उद्घाटन मंत्रोच्चारण के साथ फीता काटकर जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्र ने किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी का स्वागत पुष्प वर्षा के साथ किया गया। इसके पश्चात जिलाधिकारी ने अपनी धर्मपत्नी डा. सुधा मिश्रा के साथ भगवान लोधेश्वर महादेव के मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना की। तदोपरान्त महोत्सव स्थल पर कार्यक्रम का शुभारम्भ बाराबंकी से आये बहार शुगम संगीत पार्टी के कलाकारों द्वारा शंकर भगवान की वंदना, जय शंकर भोला पार्वती के गीत गाकर किया। इसके उपरान्त बेसिक शिक्षा अधिकारी के सौजन्य से बच्चों द्वारा मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। वहीं रात्रि में भोजपुरी अभिनेता व गायक रवि किशन ने मनमोहक गीतों को प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। जैसे ही मंच पर रवि किशन का आगमन हुआ दर्शकों सीटियां व तालियां बजाकर जबरदस्त स्वागत किया। वहीं रवि किशन ने लोगों के पसंदीदा गानों को सुनाया। इस अवसर पुलिस अधीक्षक अब्दुल हमीद, मुख्य विकास अधिकारी ऋषिरेन्द्र कुमार, उपजिलाधिकारी सुनील वर्मा, डीडीओ अखिलेश सिंह, खण्ड विकास अधिकारी विपिन चौधरी, खण्ड विकास अधिकारी सूरतगंज सुशांत सिंह, ब्लाक प्रमुख राजन सिंह, ज्ञानू सिंह, क्षेत्राधिकारी दुर्गेश सिंह, थाना प्रभारी पंकज सिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमर नाथ मिश्रा, पूर्व चेयरमैन हफीज भारती, हेमन्त वर्मा, मनीष सिंह, अमर सिंह पुरवा, पप्पू सिंह बनर्की जिला पंचायत सदस्य, रामशरण पाठक चेयरमैन रामनगर, सौरभ सिंह, गोपी सिंह, देव नरायन सिंह आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related

UP 9145582587067553318

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item