जश्ने आमादे रसूल के मौके पर सजावट, नबी से मोहब्बत है: रियाज
https://husainijnp.blogspot.com/2015/12/blog-post_118.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। जश्ने आमदे रसूल के अवसर पर दूसरे दिन भी कस्बे व आस पास क्षेत्रों में बडे़ हर्ष उल्लास के साथ बारह रबिउल अव्वल का पर्व मनाया गया। जगह-जगह सजावट कर कुरआन ख्वानी तकरीर मुशायरा आदि व शानदार रोशनी की गयी। जिसे देखने हेतु भारी संख्या में जन समूह चलता रहा। मुखतार अहमद शाह द्वारा कई जगहों पर मटर, काफी बॅटवाकर सबील किया गया और नबी के दिवाने रात भर डटे रहे। चेयरमैन रियाज अहमद अपने सहयोगियों सहित पुलिस प्रशासन भी दिनों रात कार्यक्रम व भीड़ की देख रेख करते रहे। स्थानीय कस्बा जैदपुर में जश्ने आमदे रसूल के अवसर पर दूसरे दिन भी कस्बे व आस पास क्षेत्रों में बडे हर्ष उल्लास के साथ रबिउल अव्वल का त्यौहार मनाया गया। पर्व को लेकर छोटे छोटे बच्चों में काफी उत्साह दिखा सैकडों की संख्या में तरह तरह की दुकाने लोगों को अपनी ओर अकर्षित करने के लिये सजायी गयी। पूरी रात लोगों का अमला कस्बे की रौनक में चार चॉद लगाने हेतु जमा रहा। बाद नमाजे इशा अंजुमने गुलामाने मुस्तफा की जाानिब से मोहल्ला छोटा इमाम बाड़े पर तकरीर का आयोजन किया गया। जिसमें मौलाना मुख्तारूल हसन, फाजिले बगदाद, मौलाना तोहीद आलम किन्तूरी ने खिताब फरमाया। अंजुमने शवाबे मिल्लते इसलामियॉ द्वारा सजावट कर शानदार मुशायरा किया। जिसमें बाहर की अंजुमन सहित ताबिश जैदपुरी के कलाम पर भी दादों तारीफ की बौछार होती रही। कलाम कुछ इस प्रकार था। दुनियॉ में हमारे प्यारे नबी हक बात बताने आयंे हैं। बिगडे हुये इंसानों को भी इंसान बनाने आये हैं। दीने हक लेके खैरूल वरा आ गये। आज पैगम्बरे किबरिया आ गये। अल्लाह तेरी हर जगह रहमत नसीब हो। मरने के बाद मुझको भी जन्नत नसीब हो। पानी टंकी के पास शानदार गेट बनाकर खूब सजावट की गयी मोहल्ला अहिरान.नानपजान, बडी बाजार, मेहदीेटरा, छोटी बजार, चिकना महल में जमकर रोशनी का प्रदर्शन किया गया। चमरहिया की राईन मार्केट पर शानदार सजावट कर मुशायरा किया गया। जबकि मुख्तार अहमद शाह द्वारा कस्बे में जगह जगह काफी सहित खानपान की व्यवस्था की गयी और राहगीर सहित कार्यक्रमों में कस्बे व दूर दराज के आने वाले लोगों ने जमकर मुखतार अहमद की सराहना करते हुये पूरी रात मटर, काफी सहित अन्य खानपान का लुफ्त लेते नजर आये। नगर पंचायत अध्यक्ष रियाज अहमद अपने सहयोगियों सहित जैदपुर थानाध्यक्ष अशोक कुमार सरोज भारी संख्या में पुलिस प्रशासन जुलूस व कार्यक्रमों की देख रेख में भी जमकर मेहनत करते दिखाई दिये। इस अवसर पर सपा नगर अध्यक्ष जावेद रिजवी, अजमत अली, बब्बू शेख, मो. सिराज, शहाबुददीन सिददीकी, अजमी रिजवी, मास्टर हाजी, मो. इसराईल, मास्टर हाजी, मो. वकील, मास्टर मो. हसीब सिददीकी, सगीर अहमद, मुन्ना मास्टर, मो0 रमजान, हाजी दिलकश रिजवी एडवोकेट सहित भारी संख्या में लोग मौजूद थे।
