सदर विधायक ने बांटे छात्राओं को ड्रेस
https://husainijnp.blogspot.com/2015/12/blog-post_388.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। सदर विधायक सुरेश यादव ने मसौली स्थित शहावपुर ंराजकीय इण्टर कालेज में एक समारोह में छात्राओं को डेªस वितरित किया। इस अवसर पर सदर विधायक ने कहा कि सरकार का सपना है कि उत्तर प्रदेश में पढाई, दवाई, सिंचाई मुफ्त में किया जाये। श्री यादव ने गॉंवों का विकास व गावों की खुशहाली ही देश की सच्ची समृद्धि है। अपने सम्बोधन में आगे कहा कि बच्चियों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रमो से भाव विभोर होकर कहा कि भ्रूण हत्या रोकने सम्बन्धी नाटक का सन्देश सन्तुलित समाज बनाने का प्रमुख सूत्र है। इस अवसर पर राजकीय इण्टर कालेज शहाबपुर की प्राचार्या डा. सुविद्या वत्स ने कहा कि बेटी नही बचाओगें, बेटी नही पढाओगें तो उन्नति कैसे लाओगे? इस मौके पर सोशल एक्टिविस्ट प्रदीप सारंग, जगत नरायन यादव, डा. विजय कृष्ण यादव, डा. अजय कुमार वर्मा, प्रधान शहाबपुर वसीम अंसारी, रमेश यादव, राजेन्द्र वर्मा फोटोवाला के अलावा अभिभावक शिक्षक संघ के अध्यक्ष दिनेश यादव, भिठूरा विरेन्द्र यादव, वन्दना कुमारी, गौतम कुमार आदि शिक्षक सहित छात्र-छात्रायें उपस्थित रहें।
