सब्जी मंडी में विधायक ने बांटे कम्बल
https://husainijnp.blogspot.com/2015/12/blog-post_469.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। नवीन सब्जी मण्डी में सदर विधायक सुरेश यादव ने सब्जी एवं फल व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष ताज बाबा राईन के साथ मिलकर गरीबों को कम्बल वितरण किया। सदर विधायक सुरेश यादव ने कहा कि कड़ाके की ठण्ड को देखते हुये ठण्ड से बचने के लिये मुख्यमंत्री द्वारा गरीबों को कम्बल बांटने के अलावा उनकी हर सुविधा पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। इस अवसर पर सब्जी एवं फल व्यापारी एसोसिएशन के महामंत्री मो. शुऐब राईन ने विधायक सुरेश यादव का शुक्रिया अदा करते हुये कहा कि हमारे विधायक द्वारा लगातार गरीबों की सेवा के अलावा शहर का विद्युतीकरण तथा शहर के सभी पुलों का चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा है। जो कि एक ऐतिहासिक कार्य हे। इस मौके पर हाजी अहमद राईन-ताज, मो राईन, मो. जावेद, दिलशाद राईन, नासिर, मो. जैद राईन, सरताज आलम, खुर्शेद आलम, आफताब आलम हाजी कुतुबुद्दीन, अंसारी, मुस्तफा अंसारी, प्रेम शंकर वर्मा एडवोकेट, फय्याज खान, तथा तमाम गणमान्य लोग उपस्थित थे।
