aajtaktimes

मंदिर के नाम पर जमीन देने वाले भक्त का जोरदार स्वागत


अजमी रिज़वी
जैदपुर बाराबंकी। मोहल्ला छोटी बाजार स्थ्ति संगत मंदिर के नाम एक भक्त ने अपनी जमीन देने पर कस्बे वासियों ने जमकर तारीफ की और उसका भव्य स्वागत किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार छोटी बाजार स्थित संगत मन्दिर में छंगा सोनी द्वारा जमीन दिये जाने पर हीरो एजेन्सी के मालिक मो. सालिम सहित भारी संख्या में लोगों ने माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। जबकि इस कार्य से कस्बे सहित आस पास के लोग छंगा लाल सोनी की सराहना करते हुये दिखाई दिये। इस अवसर पर जियाउर्रहमान, सालिम, दिवेश कुमार जायसवाल, डब्बू, श्यामू जायसवाल, धनश्यामदास, बब्बू शेख, अजमत उल्ला बाबा, उमॉकान्त, राजू यादव सहित भारी संख्या में लोगों ने छंगा लाल सोनी की जमकर तारीफ की।

Related

UP 1326693617273608536

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item