aajtaktimes

सैफई महोत्सव का रंगारंग आगाज, दिग्गजों का लगा जमावड़ा


सैफई। समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के गांव में शनिवार को सैफई महोत्सव का रंगारंग आगाज हो गया। मुलायम सिंह ने चंदगीराम स्टेडियम में सैफई महोत्सव का उद्घाटन किया। सपा के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद प्रो़ रामगोपाल यादव ने हनुमान पूजा के साथ महोत्सव की शुरुआत की।
व्यस्तता की वजह से हालांकि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव उद्घाटन पर नहीं पहुंच सके। वह शाम तक सैफई पहुंचेंगे। रणवीर सिंह स्मृति सैफई महोत्सव का 18वां आयोजन 26 दिसंबर से 11 जनवरी तक चलेगा। सैफई महोत्सव के उद्घाटन के मौके पर सपा प्रमुख मुलायम सिंह के साथ कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव, मंत्री अरविंद सिंह गोप, सांसद जया बच्चन, सांसद धर्मेद्र यादव मौजूद रहे। मुलायम के परिवार के सदस्य भी सैफई महोत्सव के उद्घाटन पर मौजूद रहे।
इटावा और मैनपुरी के स्कूली बच्चों में पर्यावरण संरक्षण विषय और इनामी चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसका शीर्षक धरती बचाओ और 'ग्रीन यूपी क्लीन यूपी' था। शिवमुद्रा में ढोल-ताशा लेकर 300 से ज्यादा लोक कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। रात में देवी जागरण का कार्यक्रम है। जूनियर लक्खा एंड पार्टी और ब्रज के लोक नृत्य मुरारीलाल शर्मा प्रस्तुति देंगे। इस बीच, महोत्सव में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। अन्य जिलों से आये पुलिस फोर्स को उनकी ड्यूटी सौंपी जा चुकी है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मंजिल सैनी के मुताबिक, बड़ी संख्या में पुलिस बल लगाया जा रहा है। सादी वर्दी में भी पुलिसकर्मी मौजूद रहेंगे। आयोजन स्थल पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं, ताकि महोत्सव में आने वाले असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जा सके।

Related

UP 1614592791132119842

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item