aajtaktimes

बिल्ली चलती है लेकिन स्टील के पैरों पर !

लंदन। विंसेट एक बिल्ली का नाम है, जिसकी दुर्घटनावश दोनों टांगें कट गई थीं। पर वो अब भी चलती है। दौड़ती है, हां-फर्क इतना ही है कि उसकी मालकिन ने उसे दोनों टांगें लगवा दी है, जैसे इंसानी महंगी सर्जरी के बाद नकली पैर लगाने के काबिल होता है, वैसे ही। अब विंसेट अपना जीवन सामान्य तरीके से जी रही है।
दुनिया में अब तक 25 जानवरों के ऑर्टिफिशियल पैर लगाए गए हैं, जिनमें से विंसेट एक है। विंसेट की उम्र 3 साल है और वो कैंप में पाई गई थी। उसके दोनों पैर कटे थे। पर उसे संभालने वाले परिवार ने उसे लोवा स्टेट यूनिवर्सिटी में दिखाया, जहां डॉक्टरों ने उसके लिए नए पैर डिजाइन किए और स्टील के पैर लगा दिए।
विंसेट अब चारों पैरों पर चलने लायक हो गई है। डॉ मैरी सारा बेर्घ ने कहा कि विंसेट फिलहाल ज्यादा उछल-कूद नहीं मचा सकती। पर वो दिन ज्यादा दूर नहीं, जब वो सामान्य बिल्लियों की तरह उत्पात मचाने लगेगी। डॉ ने कहा कि इस तरह से सिर्फ 25 जानवरों को ही पैर मिल सका है। जब से विंसेट इस परिवार की नजर में आई है, परिवार न सिर्फ उसका इलाज करवा रहा है बल्कि उसकी अच्छी खासी देख-रेख भी कर रहा है। परिवार दिन में दो बार विंसेट के पैरों को एंटी-बॉयोटिक से धोता है, ताकि से किसी भी तरह का इंफेक्शन न हो

Related

World 7452060831288574109

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item