शिया कालेज के बच्चों में ड्रेस वितरित
https://husainijnp.blogspot.com/2015/12/blog-post_155.html
जौनपुर। सर्वशिक्षा अभियान के अंतर्गत रजा डीएम शिया इण्टर कालेज के छात्र-छात्राओ के लिये ड्रेस वितरण समारोह का आयोजन हुआ जहां मुख्य अतिथि प्रबंधक नजमुल हसन नजमी ने कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों को ड्रेस वितरित किया। ड्रेस वितरण से बच्चों में काफी उत्साह देखा गया। इस अवसर पर कार्यवाहक प्रधानाचार्य जरगाम हैदर, सदरुद्दीन मंसूरी, वरिष्ठ प्रवक्ता जमील खान, मोहम्मद अहसन, नबी हैदर, मोहम्मद मुस्लिम मौजूद रहे।

