भैंस चोरी का प्रयास
https://husainijnp.blogspot.com/2015/12/blog-post_960.html
जौनपुर। खुटहन थाना क्षेत्र के पिलकिछा गांव में बीती रात चोरों ने भैंस व पड़िया चोरी करने का प्रयास किया। हालांकि पशुपालक के जागने पर चोर भाग खड़े हो गये लेकिन इसकी सूचना पुलिस को दे दी गयी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी शंकर यादव का बैरियर के पास सड़क के किनारे मकान है। बीती रात चोर उनके पशुशाला में बंधी भैंस व पड़िया की रस्सी खूंटे से खोलकर कुछ दूर खड़ी पिकप पर लाद रहे थे। इतने में शंकर जाग गया जिसके शोर मचाने पर आस-पास के कई लोग एकत्रित हो गये कि चोर पिकप पर बैठकर फरार हो गये। फिलहाल इसकी सूचना पुलिस को दे दी गयी। मालूम हो कि इस क्षेत्र में मवेशियों को चुरा ले जाने की लगातार खबर प्रकाश में आयी है।

