इमाम हुसैन की याद में निकाला गया चेहल्लुम का जुलूस
https://husainijnp.blogspot.com/2015/12/blog-post_13.html
अजमी रिज़वी
जैदपुर बाराबंकी। हुजूर के नवासे हजरत इमाम हुसैन व कर्बला में शहीद हुये उनके 72 साथियों की याद में जैदपुर कस्बे में जगह-जगह अजादारों द्वारा ताजिया रखकर गमगीन माहोल में चेहल्लुम मनाया गया। वही कई जगह मजलिस तकरीर कुरआन ख्वानी भी की गयी। स्थानीय कस्बे में आज चेहल्लुम के अवसर पर जहॉ रात भर लोगों ने घरों व इमामबाड़ों में ताजिया रखकर रतजगा किया तो वहीं कई जगह यादे हुसैन में तकरीर मजलिस कुरआनख्वानी व सबिलें भी की गयी। हर गली हर मोहल्ला पूरी रात हुसैन हुसैन की सदाओं से गूॅजता रहा। नगर पंचायत जैदपुर द्वारा साफ सफाई की विशेष व्यौवस्था की गयी।इस अवसर पर शहाबुददीन सिददीकी इस्तियाक जावेद रिजवी दिलकश रिजवी शहवार हुसैन. मुन्ना. मास्टर मो0 इसराईल मो0 अरमान फकरू कफील अहमद हशमत अली बब्बू खॉ मुन्ना फरमान सलमान यादि सहयोगियों सहित चेयरमैन रियाज अहमद भी देख रेख में मौजूद रहे।

