केन्द्र सरकार दाल के दामों पर लगाये अंकुश वरना होंगे भयंकर परिणाम: जुल्फी
https://husainijnp.blogspot.com/2015/12/blog-post_71.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। शासन की तमाम जद्दोजहद के बावजूद भी अरहर की दालों पर लोगों में गिरावट नही आयी है। जिसके आसमान छूते दामों पर लोगों ने चिन्ता व्यक्त करते हुए तत्काल इस पर अंकुश लगाये जाने की मांग शासन से किया है। इसके सम्बन्ध में कांगेस नतो जुल्फी मियां चिन्ता व्यक्त करते हुए कहा कि अब तो स्थित यह आ गयी है कि दाल की कीमतों में जब से उछाल आया है। तो घटने का नाम ही नही ले रही है। जिसका आलम यह है कि अब किसानों के मुह से दाल रोटी क निवाला भी छिन गया है। किसान लगातार घाटे की खेती करता चला आ रहा है। तो वहीं बढ़ी हुई दालों की कीमते उसे सोंचने पर मजबूर कर रही हैं। यदि शीघ्र ही बढ़ी हुई दाल की कीमतों पर अंकुश नही लगाया गया तो इसके परिणाम भयंकर होंगे और इसका खामियाजा केन्द्र सरकार को भुगतना पड़ेगा। तो वहीं ग्राम प्रधान दरिगापुर तिलकराम रावत, मुन्ना कनौजिया, गुरदयाल, मनमोहन रावत, नारेन्द्र,
आदि लोगों ने बढ़ी हुई अरहर की दालों पर अंकुश लगाये जाने की मांग शासन स्तर से करते हुए प्रत्येक विकास खण्ड स्तर पर सस्ती दालों की बिक्री किये जाने हेतु काउन्टर खोलवाये जाने की मांग शासन किया है।

