aajtaktimes

चुनाव खत्म होते ही होटलों व दुकानों पर लग रहे सट्टे

अजमी रिज़वी 
बाराबंकी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के द्वितीय चरण के सम्पन्न हुए चुनाव के पश्चात् अपने -अपने पसंदीदा प्रधानों के समर्थकों के द्वारा जातीय आंकडे़ प्रस्तुत करके एक दूसरे को अपने उम्मीदवार की जीत पक्की मनवाने की चर्चाऐं जोरांे के साथ चल रही हैं। ग्राम पंचायत निर्वाचन के द्वितीय चरण के शान्ति पूर्वक सम्पन्न चुनाव के पश्चात् जहां अधिकारियों ने चैन की सांस लिया। वहीं उनके समर्थकों के द्वारा जातीय आंकड़ों के आधार पर गुणा भाग करके चुनावी समर में लड़ने वाले उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करते हुए बढ़ चढ़ करके सट्टे लगाये जा रहे हैं। कस्बा बदोसरायं में ग्राम पंचायत के द्वितीय चरण के सम्पन्न हुए चुनाव के पश्चात् भाकियू मण्डल उपाध्यक्ष निसार मेंहदी के समर्थक उनके द्वारा लोगों के किये गये कार्याें उनके कुषल व्यक्तित्व तथा भाकियू कार्यकर्ताओं के बढ़ते हुए जनाधार को आधार मानकर उनकी जीत सुनिश्चित मानकर बढ़ चढ़ कर सट्टे लगा रहे हैं। ग्राम पंचायत चुनाव लड़ चुके प्रधान प्रतिनिधि रामू मिश्रा की ग्राम पंचायत में बढ़ती लोक प्रियता सभी वर्गों का मत प्राप्त होने के चलते उनमें भावी ग्राम प्रधान का प्रतिबिम्ब उनके समर्थक देखते हुए उन्हे भी किसी हालात में ग्राम पंचायत में कमजोर नही आंक रहे। मौजूदा ग्राम प्रधान अब्दुल रहीम के द्वारा ग्राम पंचायत में पोच वर्षों के दौरान किये गये विकास सम्बन्धी कार्यों सभी वर्गों में उनकी मजबूत पकड़ बनाये जाने तथा एक कुशल व्यक्तित्व के चलते उन्हे पुनः ग्राम प्रधान की कुर्सी सौंपे जाने की उनके समर्थक बाट जोह रहे हैं। ग्राम पंचायत पद की महिला प्रत्याशी ज्योती गुप्ता की पकड़ भी ग्राम पंचायत में मजबूत होने के चलते उनके पक्ष में भी उनके समर्थक उनकी जीत पक्की मान रहे हैं। मो0 नियाज सन्तराम की जीत पक्की मानने को लेकर लोग उनके पक्ष में तर्क देते दिखायी दे रहे हैं। इसी क्रम में ग्राम कटका में काफी अर्से से ग्राम पंचायत में प्रधानी का कार्य कुशलता पूर्वक कर चुके तथा ग्राम पंचायत में विकास सम्बन्धी कार्यों को करने वाले तथा सभी वर्ग के लोगों को साथ लेकर चलने वाले  प्रधान प्रतिनिधि मो0 जहीर की हर हालात में जीत उनके समर्थक पक्की मान रहे हैं। वहीं मतो का ध्रुवी करण होने के चलते उनके निकटतम प्रतिद्वन्दी प्रधान प्रतिनिधि मो0 शुऐब की भी उनके समर्थक जीत पक्की मान करके बढ़ चढ़ करके सट्टे लगा रहे हैं।  पूर्व ग्राम प्रधान नव निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य हाजी मुस्ताक अहमद की जिला पंचायत में रिकार्ड मतों से जीत कुशल नेतृत्व, व्यवहार कुशल, तथा उनके द्वारा कराये गये विकास कार्यों ,क्षेत्र में लाकप्रियता के चलते उनकी पत्नी आसिया खातून की ग्राम पंचायत ग्राम पंचायत दरिगापुर से जीत पक्की मानकर उनके समर्थक खुशी से गदगद हैं। तो वहीं उनकी प्रतिद्वन्दी महिला प्रत्याशी पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य पुष्पा देवी की भी उनके समर्थक जीत पक्की मान रहे हैं। चुनावी जनचर्चाओं के जीत हार के सट्टे लगाये जाने का दौर होटलों, खेत खलिहानों, बाहुबलियों की चौपालों में जोरों के साथ चल रही हैं। अभी तक जो उम्मीदवार मतदाताओं की गणेष परिक्रमा चरण बन्दगी तथा हर सुख सुविधाओं की दोहाई देने से नही थकते थे अब चुनाव हो जाने के पष्चात् वही उम्मीदवार धीरे-धीरे मतदाताओं से अपन मुह फेरने लगे हैं। जिसकी चर्चाऐं भी मतदाताओं के बीच जोरों के साथ चल रही हैैं। चुनावी जनचर्चाओं का बाजार गर्म है। सम्पन्न हो चुके चुनावी महासमर में कौन-कौन से उम्मीदवार होंगें विजेता यह समय के गर्भ चक्र में छिपा हुआ है। लोगों के द्वारा चुनावी सट्टे बाजी किये जाने जातीय आंकड़ों की बाजीगरी किये जाने का दौर जारी है।

Related

UP 2533223320617398266

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item